जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भेला गांव में अपनी जमीन पर लगे पेड़ काटने का विरोध करने पर विपक्षियों द्वारा मारपीटऔर मोबाइल तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भेला निवासी नरेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 7 अक्टूबर की शाम समोधपुर निवासी तीन सगे भाई उसकी जमीन पर लगे पेड़ को काट रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे व उसके परिवार के लोगों को गाली-गलौज देते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की।मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी महेंद्र प्रताप और नौनीत सिंह को भी चोटें आईं। आरोप है कि आरोपियों ने कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए नरेन्द्र का मोबाइल भी तोड़ दिया।
इस बाबत थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी