Breaking News

जौनपुर। अधिवक्ता को घेर कर मारने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर। पंवारा थाना क्षेत्र के मड़वा दोदक गांव निवासी एक अधिवक्ता के शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मड़वा दोदक गांव निवासी अधिवक्ता यमुना प्रसाद बिन्द ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते 23 मई को गांव के ही तीर्थराज बिन्द पुत्र रघुनाथ द्वारा नवीन परती खाते की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा था जिसे राजस्व प्रशासन द्वारा मौके पर आकर रोक दिया गया और अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया गया था।इसी से नाराज होकर उक्त अपने अन्य साथियों के साथ मुझ पर हमला करने की नीयत से मड़वा दोदक पुलिया पर मेरे तहसील से लौटकर आने का इंतजार कर रहे थे ।मेरे एक शुभचिंतक ने बताया कि उपरोक्त विपक्षी बल्लम ,लाठी, डंडा ,सरिया आदि लेकर जानलेवा हमला करने की दृष्टि से आपका इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद में रास्ता बदलकर किसी तरह बच बचाकर थाने पहुंचा और उपरोक्त लोगों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!