जितेंद्र कुमार दुबे रिपोर्टर जलालपुर
NEWRIYA. जौनपुर जिले की नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सितमसराय में यूनियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र वक्रांगी चला रहे संचालक से घर से 100 मीटर दूर नहर पुलिया के पास अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने वक्रांगी संचालकों से 9 लाख 27 हजार रुपए से भरा बैग लूट लेने के बाद पिस्तौल से हवा में गोली चलाते हुए दहशत का माहौल बनाकर फरार हो गए। लूट की घटना का सूचना मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना के बाद पहुंची प्रशासन ने लुटेरों की तलाश किया लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक जौनपुर और क्षेत्राधिकारी मडियाहू गिरेंद्र सिंह समेत भारी संख्या में मौके पर पुलिस पहुंची हुई है।

गुरुवार की शाम नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बराई निवासी जितेंद्र पटेल पुत्र नंदलाल पटेल सितम सराय बाजार में यूनियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र वक्रांगी चलाते हैं। रात करीब 6:50 बजे आज उनका भाई अविनाश पटेल वह कर्मचारी अभिषेक पटेल यूनियन बैंक की वक्रांगी केंद्र बंद कर बैग में नौ लाख रुपए रखकर पल्सर बाइक से अपने घर जा रहे थे की घर से 100 मीटर दूर नहर पुलिया के पास तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने वक्रांगी संचालक से बैग छीनने का प्रयास करने लगे जिस पर दोनों ने भी जोर लगाया तो एक बदमाश ने पिस्तौल निकालकर सटा दिया और हवा में फायर झोंक दिया जिससे डर कर वक्रांगी संचालकों ने बैग दे दिया इसके बाद तीनों नकाबपोश बदमाशों ने अपाची बाइक से बराई गांव होते हुए जलालपुर की तरफ फरार हो गए। किसी तरह अविनाश पटेल ने थाना पुलिस को सूचना दिया। पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश किया लेकिन बदमाश फरार हो गए हैं। इतनी बड़ी लूट की सूचना जैसे ही जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ को मिली तुरंत मौके पर पहुंच गए इधर मडियाहू से क्षेत्राधिकार गिरेंद्र कुमार सिंह भी घटना स्थल पर भारी पुलिस के साथ पहुंच गए। वक्रांगी संचालकों को लेकर घटना की जांच में पुलिस अधिकारी जुटे हुए हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी