Breaking News

जौनपुर। जमालापुर बाजार में दुर्गा प्रतिमा के सामने युवक की हार्ट अटैक से मौत, मौके पर मौजूद रही पुलिस

जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर बाजार स्थित नव ज्योति संस्था के प्रबंधक युवक की संस्था के प्रांगण में हार्ट अटैक से बीती रात 12:00 बजे मौत हो गई। मौत का कारण लाउडस्पीकर बंद करने को लेकर विवाद बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार जमालापुर पट्टी निवासी रवि सिंह उर्फ टोनी पुत्र संजय सिंह उम्र करीब 35 वर्ष नवज्योति संस्था के प्रबंधक के रूप में कार्य करते हैं। इस वर्ष भी वह बाजारवासियो के सहयोग से डाकखाने पर मां दुर्गा की प्रतिमा लगाकर पूजन अर्चन किया जा रहा था महानवमी के दिन विशाल मेला एवं लाउडस्पीकर कंपटीशन के साथ-साथ झांकी एवं चौकी का प्रदर्शन हो रहा था। बाजार में नवज्योति संस्था एवं नवयुवक संस्था से दो प्रतिमाएं बैठती है। जिसके कारण दोनों आपस में लाउडस्पीकर का कंपटीशन होने के कारण विशाल मेले का रूप ले लेता है।
महानवमी के दिन विशाल मेले के साथ-साथ लाउडस्पीकर कंपटीशन में भारी पुलिस फोर्स लगाई गई थी। इस दौरान रात 12:00 बजे पुलिस फोर्स ने रवि सिंह उर्फ टोनी से कहा कि लाउडस्पीकर बहुत रात हो गई है बंद करवा दीजिए। इसके बाद उन्होंने अपना लाउडस्पीकर बंद करवाते हुए बताते हैं की दूसरी तरफ के लोगों को भी बाजा बंद करने की बात कही जिसके बाद किसी से कहां सुनी हो गई कहा सुनी इतनी बड़ी की हाथापाई तक चली गई इसके बाद यह बात टोनी सिंह को बर्दाश्त नहीं हुई और वह अपनी ही नवज्योति संस्था के प्रांगण में पहुंचे जहां उन्हें हार्ट अटैक आ गया उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई लिखा पढ़ी के बाद सुबह 4:00 बजे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!