Breaking News

जौनपुर। छात्रा से छेड़खानी और धमकी देने का आरोप प्राथमिकी दर्ज

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह बाजार में कक्षा 12 की छात्रा को कथित तौर पर परेशान करने, पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों में भदरांव गांव निवासी भाला सिंह, आदर्श सिंह और आयुष सिंह शामिल हैं।
परिजनों की तहरीर के मुताबिक दिसंबर 2025 गांव के मेले के दौरान भाला सिंह ने छात्रा से मोबाइल नंबर मांगा था इसके बाद पीछा करने और परेशान करने रास्ते में आते जाते समय छेड़ने का भी आरोप हैं। आरोप है कि 28 अक्टूबर को निगोह स्थित जन्मभूमि अस्पताल के सामने शाम छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ निगोह बाजार से घर लौट रही थी अस्पताल के सामने तीनों युवकों ने उसे रोककर,गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को घटना बताई। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की पुलिस ने बीएनएस की अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!