Breaking News

जौनपुर। मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, बरदह थाने में दी गई तहरीर

जौनपुर। आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल गौराबादशाहपुर निवासी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बरदह थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।
मृतक के भाई दीपू अग्रहरी के द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 की शाम करीब सात बजे युवक के बड़े भाई सतीश अग्रहरी के साथ रास्ते में मारपीट की घटना हुई। आरोप है कि गौरा कस्बा निवासी राजेश विश्वकर्मा ने सिर पर प्रहार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। परिजनों ने बरदह थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
घटना के बाद बरदह पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है। मौके पर गौराबादशाहपुर और आजमगढ़ पुलिस भी मौजूद रही।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!