जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को पट्टी नरेंद्रपुर बाजार में छापेमारी की गयी।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनंत चंद्रशेखर के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी शाहगंज सुश्री प्रतिमा वर्मा व थानाध्यक्ष सरपतहां श्री रामाश्रय राय मय पुलिस टीम ने बाजार में स्थित लाइसेंसी पटाखा दुकानों की तलाशी ली। टीम ने दुकानों में रखे पटाखों के स्टॉक, लाइसेंस, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था व भंडारण की गहनता से जांच की। जांच के दौरान किसी भी दुकान पर अवैध भंडारण या अवैध बिक्री नहीं पायी गयी।इस दौरान क्षेत्राधिकारी महोदया ने सभी पटाखा व्यवसायियों को सख्त हिदायत दी कि बिना लाइसेंस बिक्री, निर्धारित मात्रा से अधिक भंडारण तथा खुले में आतिशबाजी सामग्री रखने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। सभी को शासन के नियमों व सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस ने बताया कि त्योहार तक क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा और सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी