जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं तहसील के रानीपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम अधिवक्ता केवल कुमार यादव के स्वर्गीय पिता की तेरहवीं में इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति ने पहुंचकर अधिवक्ता के स्वर्गीय पिता को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर परिजनों में शोक संवेदना व्यक्त किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केके सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता समेत परिजन मौके पर मौजूद रहकर न्याय मूर्ति की आगवानी किया। प्रोटोकॉल के दौरान एसडीएम मडियाहू अजय कुमार उपाध्याय एवं क्षेत्राधिकारी नगर विवेक कुमार सिंह समेत पुलिस फोर्स मौजूद रही।

बताते चले की मड़ियाहूं तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता केवल कुमार यादव के पिता मिठाई लाल यादव का स्वर्गवास बीते 18 अक्टूबर को हो गया था। 30 अक्टूबर शुक्रवार को तेरहवीं का आयोजन किया गया था।

इस मौके पर तेरहवीं में शामिल होने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार सिंह प्रोटोकॉल के साथ देर शाम अधिवक्ता के घर पहुंचे और स्वर्गवासी मिठाई लाल यादव के प्रतिमा के पास पहुंचकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उसके बाद आवास पर बैठकर परिजनों के बीच शोक संवेदना व्यक्त किया। श्री न्यायमूर्ति ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि कार्य की व्यवस्था के कारण आने में देर हुई। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मिठाई लाल जी से मैं मिल चुका हूं वह एक अच्छे मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। उनका परिवार भी उनके ही दिखाएं मार्ग पर चल रहा है यह मुझे बड़ी ही खुशी है मेरा आशीर्वाद परिवार के साथ हमेशा बना रहेगा।

इस मौके पर श्री न्यायमूर्ति ने तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रेश कुमार सिंह का भी हाल-चाल पूछा उन्होंने कहा कि इलाहाबाद आइएगा तो जरूर मिलिएगा।

इस मौके पर एसडीएम सदर न्यायिक शिव प्रताप यादव, राणा पुष्पेश, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहनलाल यादव, परिजनों में अधिवक्ता केवल कुमार यादव, अधिवक्ता केशव यादव, कमला शंकर यादव, राकेश यादव, मनोज यादव, उदल यादव, संतोष यादव, प्रमोद यादव, कपिल यादव, विनोद यादव, मयंक यादव, अनिल यादव, स्वप्निल यादव, आशीष यादव, गौरव यादव, कृष्ण यादव, आर्यन यादव, आयुष्मान यादव एवं समस्त परिवार मौजूद रही।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी