Breaking News

जौनपुर। स्कार्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार अधेड़ की मौत

जौनपुर। जिले के पवारा थाना में शनिवार की शाम बंधवा तिराहा कुंवरपुर के पास स्कार्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखराज गौतम (52)पुत्र स्व. मातासरन गौतम निवासी कैलीडीह थाना-फतनपुर जिला-प्रतापगढ़ जो शनिवार को घर से मछलीशहर किसी काम से स्कूटी से जा रहे थे कि शाम करीब साढ़े चार बजे जौनपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बंधवा मार्ग कुंवरपुर के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही स्कार्पियों ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दिया। इस दौरान उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी । घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । इस प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन द्वारा तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!