Breaking News

जौनपुर। पुराने विवाद को लेकर मारपीट एक का सिर फटा

जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सखैला गांव में पुराने विवद को लेकर एक परिवार पर हमला करने का आरोप लगा है। पीड़िता रानी पत्नी गुड्डू के अनुसार, शनिवार रात करीब नौ बजे पुराने विवाद को लेकर पडाेसी आशु, रिंकू, पिंकू, सोनू, अमित और गोविंदा ने उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में उसके पति गुड्डू का सिर फट गया, जबकि उसकी बेटी को भी चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। आरोपित जाते समय परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड भेजा गया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!