Breaking News

जौनपुर। मैनेजिंग डायरेक्टर से अधिक पावर फुल है जौनपुर डिवीजन के बाबू

जौनपुर। जौनपुर जिले की बिजली विभाग में एक बाबू अपनी पावरफुल अंदाज में बीते 3 सालों से नहीं 17 वर्षों से लगातार बदलापुर डिवीजन में अंगद के पांव बने हुए हैं उनके कार्यशाली को लेकर अब विभाग की किरकिरी शुरू हो गई है। जिसके कारण डिवीजन बाबू का पावरफुल अंदाज बिजली की रफ्तार से मीडिया हाउस तक पहुंचना शुरू हो गया।
बताते चले कि हमारे मुख्यमंत्री किसी भी मामले में ट्रांसफर नीति का अक्षरस: पालन कराना चाहते हैं जिसके कारण जीरो टॉलरेंस की नीति बताते नहीं थकते हैं। किसी विभाग में एक व्यक्ति एक स्थान पर 3 वर्षों से अधिक रहना संभव नहीं है लेकिन जौनपुर बदलापुर डिवीजन के बाबू शैलेंद्र कुमार एक, दो, तीन नहीं बीते, 17वर्षों से एक ही स्थान पर अंगद की पांव की तरह जमे हुए हैं। बताया जाता हैं कि इस बीच कई बार स्थानांतरण भी हुआ लेकिन बाबू की पहुंच उपर तक होने के कारण आज तक कभी अवमुक्त नहीं किए गए और इसी पद पर बैठकर मलाई खाने का काम कर रहे हैं। वही बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी इन बाबू के पीछे नतमस्तक बने हुए हैं। बाबू की पीठ पीछे उनके अपने कर्मचारी कहने लगे हैं मैनेजिंग डायरेक्टर से अधिक पावर फुल है जौनपुर डिवीजन का बाबू। मामले में बाबू शैलेन्द्र जी से बात करना चाहा लेकिन बात नहीं हो सकी। जिसके कारण हम उनकी राय सांझा नहीं कर पा रहे हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!