Breaking News

जौनपुर। मई गांव में बंदी के दिन शराब बेचते दोअभियुक्त गिरफ्तार, बिक्री के 23970 रुपया बरामद

जौनपुर। जिले के बक्शा पुलिस ने बंदी के दिन अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।अभियुक्तों के पास से देशी, विदेशी एवं बियर शराब के अलावा विक्री के रुपयों को कब्जे में लेते हुए विधिक कार्यवाही की है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात्रि गस्त के दौरान रात्रि 8 बजे जरिये मुखबिर सूचना मिली की बन्धवारे शराब की दुकान से लेकर मई सरकारी दुकान तक बंदी के दिन अवैध रूप से महंगे दामों पर शराब बेची जा रही है। हमराहियों के साथ मई शराब की दुकान के पास पहुँचा तो शराब की दुकान के ऊपर बनी छत की दीवार की आड़ का फायदा उठाकर सीढ़ी के रास्ते ऊंचे दामों पर शराब बेची जा रही थी। अचानक हुई पुलिस की घेराबंदी देख मौके पर भगदड़ मच गई। मौके से सेल्समैन मंगरेशर गांव निवासी गुलाबचंद मौर्या एवं मकान मालिक दरियावगंज गांव निवासी मनीष यादव को देशी एवं विदेशी मदिरा के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से विक्री के 23970 रुपया नगद व 30 शीशी देशी मिर्च मशाला, अंग्रेजी एवं वियर की 54 शीशी बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके का फायदा उठाकर एक अभियुक्त संजय यादव पेटी लेकर भागने में सफल रहा। गुरुवार सुबह आवश्यक लिखापढ़ी कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!