Breaking News

जौनपुर। ट्रक के पहिए के नीचे दबा बाइक सवार हालत गंभीर

जौनपुर। जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी बाजार में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिवशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका पैर ट्रक के अगले पहिये के नीचे दब गया, जबकि सिर में भी गंभीर चोट आई। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, युवक को अब तक होश नहीं आया है।
दविलहा गांव निवासी रामप्यारी के मुताबिक, उनका बेटा शिवशंकर 19 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:20 बजे बाइक से सामान लेने बड़ेरी बाजार गया था। इसी दौरान ट्रक संख्या NL-01 AJ 8688 के चालक ने कथित लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। घायल को पहले मछलीशहर स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल जौनपुर ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा संख्या दर्ज कर जांच की जा रही है वहीं मां ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!