Breaking News
Add

जौनपुर। बरसठी में पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, सात पर केस दर्ज

जौनपुर। जिले के बरसठी क्षेत्र के मनीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर संदीप कुमार पटेल की लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
संदीप के अनुसार 20 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे वह अपने दरवाजे पर बैठा था तभी गांव के मंगला प्रसाद, अमित, अजीत, सुशील, वीरू, बुच्चन और आलोक ने कथित तौर पर उस पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी, पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!