जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गोरापट्टी गांव में 52 वर्षीय मानसिंह चौहान पुत्र रामजस चौहान की मौत से परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि मानसिंह चौहान का शव गांव में एक शीशम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
मानसिंह चौहान के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी की शादी अभी नहीं हुई है। इस दुखद घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
सूचना मिलने पर रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आ सकेगी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी