Breaking News

जौनपुर। अज्ञात बस की टक्कर से बाइक सवार दो गंभीर, चालक फरार

जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के पूरा मुकुंद तिराहे पर सोमवार की रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार अज्ञात बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सलेखनपट्टी गांव निवासी सुमित कुमार (22) और माता प्रसाद (45) के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और फरार बस की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा बस और उसके चालक की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!