Breaking News

जौनपुर। स्थानांतरण के बावजूद सीएचसी केराकत में तैनात हैं दो स्टाफ नर्सें

जौनपुर। केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात दो स्टाफ नर्सों के स्थानांतरण के बावजूद उन्हें कार्यमुक्त नहीं किए जाने का मामला जिलाधिकारी तक पहुंच गया है। अकबरपुर गांव निवासी विद्यसागर पुत्र किशोरीलाल ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर स्टाफ नर्स सुनीता राम और अंकिता पांडेय को तत्काल कार्यमुक्त कराने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि दोनों स्टाफ नर्सों का अलग-अलग स्थानों पर स्थानांतरण हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद वे अब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में तैनात हैं। शिकायतकर्ता ने दोनों पर भ्रष्टाचार, धनउगाही और विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने के साथ आमजन के प्रति अच्छा व्यवहार नहीं करने का आरोप लगाया है।
आवेदन में दोनों स्टाफ नर्सों पर बिना पंजीकरण अस्पताल और नर्सिंग होम चलाने, प्रसव, ऑपरेशन और गर्भपात के नाम पर मरीजों से मोटी रकम लेने तथा उन्हें निजी अस्पतालों में रेफर करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने सुनीता राम के संबंध में नारायण पाली क्लीनिक का उल्लेख करते हुए पंजीकरण नहीं होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसे सीज किए जाने की बात कही है। वहीं, अंकिता पांडेय पर सीएचसी में प्रसव के नाम पर धन लेने और मरीजों को प्रसव व ऑपरेशन के लिए निजी अस्पतालों में स्थानांतरित करने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता ने चिकित्सा अधीक्षक पर भी दोनों स्टाफ नर्सों को कार्यमुक्त नहीं करने का आरोप लगाते हुए इसे मिलीभगत बताया है। उन्होंने जिलाधिकारी से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित कर दोनों स्टाफ नर्सों को तत्काल प्रभाव से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत से कार्यमुक्त कराने और स्थानांतरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सड़क दुघर्टना में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

जौनपुर। जिले के शाहगंज नगर के दादर ओवर ब्रिज के भागीरथी कोल्ड स्टोरेज के समीप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!