जौनपुर। पवांरा थाना के मुड़ाव गांव में जमीनी-विवाद को लेकर महिला को मारने-पीटने, गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मुड़ाव गांव निवासी शिवम कुमार दूबे पुत्र गिरजाशंकर दूबे ने थाने पर लिखित तहरीर दिया कि मंगलवार की सुबह करीब आठ बजकर दस मिनट पर जमीनी-विवाद को लेकर विपक्षी शिवकुमार दूबे , अमित कुमार दूबे सहित चार लोग उसकी मां को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारेपीटे तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। इस प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया की पीड़िता का मेडिकल कराकर एवं तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी