Breaking News

जौनपुर। तहसील महामंत्री की माता पूर्व प्रधान मनराजी देवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

जौनपुर। जिले के बरसठी क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान मनराजी देवी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया।
मनराजी देवी वर्ष 1995 में ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई थीं। इसके बाद वर्ष 2000 से 2005 तक उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। ग्राम पंचायत से लेकर क्षेत्र पंचायत तक सार्वजनिक जीवन में उनकी सक्रिय भूमिका रही। उनके कार्यकाल को क्षेत्र के लोग आज भी याद कर रहे हैं।
मनराजी देवी के पांच पुत्र हैं। उनके बड़े पुत्र केशवराम तिवारी ग्राम प्रधान एवं शिक्षक रह चुके हैं। दूसरे पुत्र स्वर्गीय डॉ. जयप्रकाश नारायण तिवारी थे। तीसरे पुत्र गणेश प्रसाद तिवारी शिक्षक हैं। चौथे पुत्र दिनेश प्रसाद तिवारी जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं और वर्तमान में प्रधानाचार्य हैं। वहीं सबसे छोटे पुत्र देवेंद्र कुमार त्रिपाठी तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री एवं अधिवक्ता हैं।
मनराजी देवी के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। उनके निधन को क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ मड़ियाहूं के अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह के नेतृत्व में बी आर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!