Breaking News

पालघर। बोईसर यातायात पुलिस की ईमानदारी, सड़क पर मिला महंगा मोबाइल मालिक को लौटाया

विनय कुमार श्रीवास्तव रिपोर्टर
पालघर (महाराष्ट्र)। जिल्हे के बोईसर में यातायात पुलिस ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर मिला एक महंगा मोबाइल फोन उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित लौटा दिया।
यतायात नियंत्रण की ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार, 24 नवंबर को बोईसर रेलवे स्टेशन के पास मुख्य सड़क पर यातायात नियंत्रित कर रहे पुलिसकर्मी तांदले और महेंद्र कर्पे को एक मोबाइल फोन पड़ा मिला।
दोनों पुलिसकर्मियों ने मोबाइल अपने कब्जे में लेकर उसके मालिक की तलाश शुरू की। मोबाइल में उपलब्ध संपर्क विवरण के आधार पर उसके धारक से संपर्क किया गया। आवश्यक जांच और पुष्टि के बाद गुम हुआ मोबाइल फोन उसके मालिक को सुरक्षित सौंप दिया गया।
खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर युवक के चेहरे पर खुशी झलक उठी। उसने यातायात पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
पालघर जिला यातायात नियंत्रण अधिकारी पुलिस निरीक्षक अनिल व्हटकर ने इस ईमानदार और सराहनीय कार्य के लिए यातायात पुलिसकर्मी तांदले और कर्पे को बधाई दी। पुलिसकर्मियों की इस पहल ने वर्दी में सेवा, कर्तव्यपरायणता और मानवता की भावना को उजागर किया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। तहसील महामंत्री की माता पूर्व प्रधान मनराजी देवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

जौनपुर। जिले के बरसठी क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान मनराजी देवी का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!