Breaking News

जौनपुर। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों का शारीरिक विकास होता है- बोले विधायक डॉ.आरके पटेल

जौनपुर। रामनगर विकासखंड में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खेल मैदान ब्लाक रामनगर पर आयोजित किया गया। विधायक मड़ियाहूं डॉक्टर आरके पटेल ने खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन फीता काट कर किया।

फोटो- खेलकूद प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए विधायक डॉक्टर आरके पटेल

उन्होंने प्रतियोगिता को संबोधित करते हुएं कहा कि बच्चों को खेल से विकास के बारे में एवं सरकारी योजनाओं की बारे में जानकारी दिया जाना जरुरी है। कहा कि खेलकूद का आयोजन आवश्यक है इससे बच्चों की मानसिक एवं शारीरिक विकास होती है। बच्चे लगन से पढ़ाई भी करते हैं।

फोटो-कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे

खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर अजीत पाल ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने खेलकूद से होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला। ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ रामनगर डॉ. अरुण सिंह एवं विनोद सिंह के कुशल संचालन में प्रतियोगिता संपन्न कराई गई।

फोटो- प्रतियोगिता में दौड़ लगाते बच्चे

प्रतियोगिता में यूपीएस 200 मी. बालिका दौड़ में कंपोजिट विद्यालय जमालापुर की छात्रा मानसी प्रथम स्थान एवं छात्रों में यूपीएस तुलसीपुर के छात्र आलोक पटेल प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में कबड्डी को-के हो एवं अन्य प्रतियोगिताओं के साथ-साथ बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिता में विकासखंड रामनगर के शिक्षक राजेश बहादुर सिंह, राजेश्वर मिश्र, दिवाकर चौहान, सुरेश यादव, अनुराग तिवारी, श्री प्रकाश सिंह, कमलेश यादव, ओम प्रकाश पटेल, दीघा सिंह, चंद पटेल सहित ब्लॉक संसाधन केंद्र रामनगर के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में शाहगंज नगर के पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा डालने, नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!