Breaking News

जौनपुर। ऑटो से बकरी चोरी करने पहुंचे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा

जौनपुर। जिले के केराकत थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में रविवार की देर रात ऑटो से बकरी चोरी करने पहुंचे चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर रस्सी से ऑटो में बाध कर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए चोरों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई, घटना रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है।
विदित हो कि प्यारी देवी पत्नी परदेशी सरोज का घर रोड से सटकर है रोजान्तर की भांति बकरी को घर से सटे खुले करकट में बांध सो गयी। बताया गया कि आधी रात बाद पांच लोग टेम्पो से आये और खूंटे से बधी बकरी छोड़ टेंपो में डाल पड़ोसी के घर बकरी छोड़ने जा रहे थे कि प्यारी सरोज की नींद खुल, और बकरी को घर से गायब टेम्पो में पड़ा देख शोर मचाने लगी, शोर सुन रवि सरोज की नींद खुल गई, जब तक कि कुछ समझ पाते कि आनन-फानन में चोर टेम्पो लेकर भागने लगे, चोरों का पीछा कर रहे रवि को चोरों ने प्रहार कर घायल कर दिया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई इसी दौरान टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई, लोगो को तेजी से आते देख दो चोर मौके से फरार हो और तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ कर टेम्पो में बांध कर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके ए वारदात पर पहुंची पुलिस टेम्पो समेत तीनो को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई और आवश्यकता कानूनी कार्यवाही में जुट गई। वही
ग्रामीणों द्वारा तीनों चोरों को ऑटो में रस्सी से बांधकर रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। वृद्ध महिला ने किया आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर। जिले के जफराबाद क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी एक 65 वर्षीय ने शनिवार की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!