जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के असवां गांव में आम का पौधा लगाने को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई! पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
रामपुर थाना क्षेत्र के असवां फदुलहा गांव में जमीन पर आम का पौधा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि चार लोगों ने महेश यादव के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता श्यामलाल यादव और पत्नी अनीता यादव को भी पीटने का आरोप है।
पीड़ित की तहरीर पर रामपुर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी