Breaking News

जौनपुर। जामुन तोड़ने के विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विथार गांव में जामुन तोड़ने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, विथार गांव निवासी श्यामदेव पुत्र हरिकरन राजभर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 1 जुलाई 2026 की शाम लगभग 6:00 बजे जामुन तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी बात को लेकर गांव के ही राजबली पुत्र खिलाड़ी राजभर और उनकी पत्नी परमशीला ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!