Breaking News

जौनपुर। नहर में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के बरजी गाँव के समीप शनिवार की दोपहर नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और शिनाख्त की प्रयास शुरू किया। पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार दोपहर नहर के तेज बहाव के साथ एक शव बहता हुआ दिखाई दिया। पहले कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना गांव में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में मृतक की आयु लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच आंकी गई है। शव की तलाशी के दौरान ऐसी कोई वस्तु या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।
पुलिस ने आसपास के थानों तथा गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान शुरू कर दिया है। साथ ही शव की पहचान कराने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं, हालांकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!