Breaking News

जौनपुर। मासूम बच्ची की हत्या पर पीड़ित परिवार से मिलीं सांसद प्रिया सरोज

जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के निषाद परिवार की 4 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या से पूरा क्षेत्र शोक और आक्रोश में है। घटना की जानकारी मिलते ही सांसद प्रिया सरोज पीड़ित परिवार के घर पहुँचीं और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में वे पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी हैं।


सांसद प्रिया सरोज ने प्रशासन से मांग की कि इस जघन्य मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए तथा आरोपियों के विरुद्ध पॉक्सो (POCSO) अधिनियम सहित सभी संबंधित धाराओं में कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि दोषियों को शीघ्र और कड़ी से कड़ी सजा मिले तथा पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अवधनाथ पाल, राहुल त्रिपाठी, डॉ. सरफराज खान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने और दोषियों को कठोरतम दंड दिए जाने की मांग की। सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत मासूम बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उसकी पावन आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!