Breaking News

जौनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि सभा

जौनपुर। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं धरतीपुत्र के नाम से विख्यात नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव का रविवार को उनके जयंती पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सपा कार्यकर्ताओं ने किया।


इस मौके पर मड़ियाहूं विधानसभा में समाजवादी पार्टी से प्रबल दावेदार के रूप में अपने आप को प्रस्तुत करने वाले वरिष्ठ समाजवादी नेता भूपेश पांडेय ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित जयंती कार्यक्रमों, श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठियों में सम्मिलित होकर उनके संघर्षपूर्ण जीवन, ऐतिहासिक योगदान और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद किया।

सर्वप्रथम वरिष्ठ सपा नेता भूपेश पांडेय अपने पचवल स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर सेक्टर प्रभारियों, बूथ प्रभारियों एवं पार्टी के साथियों की उपस्थिति में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों और कृतित्व को याद किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामपुर पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव, सेक्टर प्रभारी बब्बू यादव, ग्राम प्रधान पचवल सुरेश यादव, रोहित यादव (बीडीसी) सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।


इसके पश्चात श्रीमती रजदेयी शिक्षण संस्थान, बासुपुर में ब्लॉक अध्यक्ष नंदलाल यादव जी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर विचार व्यक्त किए।
गोष्ठी में धरतीपुत्र नेताजी द्वारा पिछड़ों, मजदूरों, किसानों, नौजवानों और वंचितों की आवाज को बुलंद करने तथा समाज में समानता और सम्मान की भावना को मजबूत करने में उनके योगदान को याद किया। नेताजी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
गोष्ठी का संचालन विधानसभा सचिव डॉ. शिवधारी यादव जी ने किया। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी संतोष यादव, अमरजीत मौर्य, अजीत यादव, श्याम बहादुर यादव सहित आसपास के पीडीए प्रहरी एवं अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इसके उपरांत लालचंद प्रजापति जी के आवास पर पहुंचकर नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, दीप प्रज्वलित किया तथा केक काटकर उनकी जयंती मनाई।
आज नेताजी की जयंती पर हम सभी ने यह संकल्प लिया कि उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाजवादी विचारधारा, सामाजिक समानता, आपसी भाईचारे और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास करेंगे। नेताजी का संघर्ष, उनके विचार और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में शाहगंज नगर के पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा डालने, नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!