Breaking News

यूपी। जौनपुर जिले में शादी से एक दिन पहले दुल्हन के घर पहुंच गई बारात, हैरान रह गए घराती

यूपी। जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान तारीख लिखने में हुई एक छोटी सी चूक ने घर आई और बाराती दोनों को परेशान कर दिया। इस अनोखी मामले में दोनों पक्ष हैरान रह गए। दरअसल, तय तारीख को लेकर हुई गलतफहमी के चलते दूल्हा अपनी बारात लेकर निर्धारित दिन से एक दिन पहले ही दुल्हन के घर पहुंच गया। अचानक दरवाजे पर बैंड-बाजा और बारात देखकर दुल्हन पक्ष के लोग भौचक रह गए। घरातियों को समझ ही नहीं आया कि आखिर बारात एक दिन पहले कैसे पहुंच गई। जिस दिन शादी की तैयारियों के बीच बारात आने की उम्मीद थी, उससे पहले ही मेहमानों की भीड़ दरवाजे पर पहुंच गई। लेकिन इस अनोखी घटना के पीछे की वजह थी शादी की तारीख लिखने में हुई गलती।
शादी की तारीख 21 नवंबर निर्धारित थी, लेकिन दोनों पक्षों के पुरोहितों से तिथि लिखने में चूक हो गई। नतीजा यह हुआ कि करीब 100 बाराती 20 नवंबर को ही बैंड-बाजे के साथ दुल्हन के घर पहुंच गए।अचानक बारात पहुंचने से घराती हैरान रह गए। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन बारात के स्वागत की व्यवस्था तत्काल करनी पड़ी। इस दौरान करीब आधे बाराती रास्ते से ही वापस लौट गए। हालांकि, परिवार ने किसी तरह व्यवस्था संभाली और अगले दिन शनिवार सुबह शादी की सभी रस्में पूरी कराई गईं। इसके बाद दुल्हन की विदाई भी कर दी गई।
फिलहाल, तारीख लिखने में हुई एक छोटी सी चूक से पैदा हुई यह अनोखी घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में शाहगंज नगर के पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा डालने, नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!