Breaking News

जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता जी के निधन के पश्चात जमालापुर में हुई शोकसभा।

जौनपुर। जिले के रामनगर विकास खंड जमालापुर बाजार में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता के निधन पर भाजपा जनों ने शोक सभा आयोजित किया जिसमें स्वर्गीय श्रीमती माताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

फोटो- शोक सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉक्टर आरके पटेल

बता दे कि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी जी का निधन दो दिन पूर्व उनके पैतृक निवास पर हो गया था। निधनोपरान्त शोकसभा जमालापुर बाजार के श्रीराम जानकी मंदिर पर भाजपा जनों रविवार की अपराह्न एक विशाल शोक सभा का आयोजन किया।

फोटो- स्वर्गीय माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते विधायक डॉक्टर आरके पटेल

शोक सभा कार्यक्रम में मड़ियाहूं विधायक डॉ आर के पटेल ने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहां कि माता जी महान थी जिन्होंने ऐसे पुत्र को जन्म दिया है जो सनातन धर्म का रखवाला है। कानून व्यवस्था का पालन करवाने वाला है। जीजा बाई माता जी की तरह महान ही थी।

फोटो-आत्मा की शांति के लिए शोकसभा में दो मिनट का मौन रखे भाजपा जन

शोक संवेदना व श्रद्धा-सुमन अर्पित करने वालो में संजय सिंह प्रबन्धक, चन्द्र प्रकाश सिंह, सुनील सिंह, डॉ.श्याम दत्त दूबे, मनोज चौरसिया, हेमराज सिंह, विजय मौर्य, अजय श्रीवास्तव, महेश चौहान रहे। शोक सभा का संचालन राजेश सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष मड़ियाहूं ने किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में शाहगंज नगर के पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा डालने, नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!