Breaking News

जौनपुर। दबंगों से आजीज पीड़ित महिला ने अपनी जमीन पाने के लिए पहुंची समाधान दिवस

जौनपुर। जिले के कटवार गांव में तहसील के अधिकारियों की उदासीनता के चलते एक महिला अकारण जमीनी विवाद झेल रही है।आरोप है कि महिला की विपक्षी उपजिलाधिकारी के आदेश को भी ठेंगा दिखाकर महिला की जमीन को जबरदस्ती जोत बो रहा है।
बताया जा रहा है कि कटवार गांव निवासी सावित्री देवी पत्नी जयशंकर दुबे कि गांव में जमीन है जिसका एक तिहाई हिस्सेदारी है। आरोप है कि जब पीड़ित महिला रोजी रोटी के सिलसिले में शहर मुंबई चली जाती है तो गांव का संतोष, आनंद पाठक पुत्र श्याम बली पाठक उसके जमीन को जबरदस्ती जोत बोकर कब्जा कर लेते है। शिकायत करने पर फसल काटने के बाद जमीन को छोड़ने का आश्वासन भी विपक्षी देते हैं लेकिन कभी भी जमीन को छोड़ा नहीं। इस प्रकरण में महिला ने धारा 116 के तहत बंटवारा भी कर चुकी है विपक्षी ने उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं के कोर्ट में दफा 34 में वरासत का वाद दायर किया लेकिन महिला के पक्ष में आदेश हो गया जिससे करण अब विपक्षी जबरदस्ती उपरोक्त जमीन को कब्जा किए हुए हैं। उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं का आदेश पीड़ित महिला के लिए बेमतलब का साबित हो रहा है और विपक्षी बराबर उनके आदेशों का अवहेलना कर ठेंगा दिखा रहा है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में शाहगंज नगर के पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा डालने, नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!