Breaking News

पालघर। 26/11 के शहीदों को केसीएन क्लब का नमन, संविधान दिवस पर लिया सशक्त भारत का संकल्प

विनय श्रीवास्तव रिपोर्टर
पालघर (महाराष्ट्र)। औद्योगिक शहर बोईसर के अवधनगर स्थित जीवदानी कॉम्प्लेक्स में केसीएन क्लब कार्यालय पर 26/11 मुंबई आतंकी हमले के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संविधान दिवस के अवसर पर संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केसीएन क्लब के राष्ट्रीय संरक्षक एडवोकेट शोभनाथ त्रिपाठी ने किया। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मानवाधिकार महिला एवं बाल विकास आयोग के अध्यक्ष पं. दयाराम मिश्र उपस्थित रहे।
क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदन मिश्र त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि 26 नवंबर देश के लिए दो महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं की स्मृति से जुड़ा है। एक ओर 2008 के मुंबई आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों, पुलिसकर्मियों और निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि देने का दिन है, वहीं दूसरी ओर 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान अंगीकृत किए जाने की ऐतिहासिक स्मृति भी है। यह दिवस न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर प्रदान करता है।
एडवोकेट शोभनाथ त्रिपाठी ने 26/11 के शहीद जवानों और निर्दोष नागरिकों को नमन करते हुए कहा कि संविधान दिवस हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के प्रति जागरूकता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराता है।
कार्यक्रम में सिविल डिफेंस के जिला निदेशक डॉ. रविंद्र मिश्र, एडवोकेट जुनैद कुरैशी, अक्षय प्रताप सिंह, बाबा फर्नांडिस, मनोज यादव, शैलेंद्र मिश्र, एस.पी. यादव, बसंत चौहान, नवरत्न मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महिला शाखा की पदाधिकारी संगीता जायसवाल ने किया। समापन पर क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदन मिश्र त्यागी ने उपस्थित अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ मड़ियाहूं के अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह के नेतृत्व में बी आर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!