Breaking News

जौनपुर। वाहन की चपेट में आने से मिठाई विक्रेता की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जौनपुर। जिले के केराकत क्षेत्र के नरहन (लुत्तीपुर) गांव निवासी 37 वर्षीय बृजेश यादव की सोमवार की रात करीब आठ बजे मनियरा मोड़ के चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया गया कि बृजेश यादव पुत्र लालजी यादव छह भाइयों में सबसे बड़े थे। वह केराकत-देवगांव सरकी मार्ग स्थित पहलवान बाबा मंदिर के पास मिठाई की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
सोमवार की रात करीब आठ बजे वह किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!