जौनपुर। जिले में शाहगंज नगर के दादर बाइपास स्थित रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार की देर रात बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे पडा एक युवक को देख स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चिकित्सालय में भर्ती कराया।
आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के खुखडी गांव निवासी 35 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र हीरा बिहार से किसी ट्रेन से सोमवार की रात घर लौट रहे थे।रेलवे स्टेशन के समीप दादर बाइपास पर बेहोशी की हालत में पडा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
Add
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी