Breaking News

मुंबई। मुगलों और अंग्रेजों के शासन में हिंदू खतरे में नहीं थे, आज हैं’: राजेंद्र पाल गौतम

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। कांग्रेस के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ, मुंबई की ओर से गुरुवार देर शाम अंधेरी (पश्चिम) के ओशिवरा स्थित बैंक्वेट हॉल में उत्तर भारतीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा पर जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा, मुगलों और अंग्रेजों के शासनकाल में हिंदू खतरे में नहीं था, लेकिन आज हिंदू खतरे में हैं। जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को डूब मरना चाहिए।
*मुंबई में कांग्रेस के उत्तर भारतीय सम्मेलन में भाजपा पर हमला, 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने की अपील*
गौतम ने कहा कि दर्द उसे होता है, जो कुछ बनाता है, न कि उसे जो उसे बिगाड़ता है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश के विकास के लिए स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और अन्य संस्थान बनाए, जबकि भाजपा सरकार उन्हें बेच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने से गरीबों, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस की भूमिका का उल्लेख करते हुए हिंदू महासभा और आरएसएस की विचारधारा पर भी सवाल उठाए।

👆कार्यक्रम को संबोधित करते हए उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम।

ईवीएम का मुद्दा उठाते हुए गौतम ने भाजपा पर छेड़छाड़ के जरिए सत्ता हासिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने वोट चोरी का मामला उजागर किया है और एनडीए सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। इसलिए मुंबई में रहने वाले उत्तर भारतीयों, विशेषकर पूर्वांचल के लोगों को 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

👆 फोटो -कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी डॉ. अनीत सिंह

डॉ. अनीत सिंह ने भाजपा सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने भाषा के नाम पर उत्तर भारतीयों को निशाना बनाए जाने पर चिंता व्यक्त कर सत्ता परिवर्तन के लिए उत्तर भारतीयों का आह्वान किया।

👆 फोटो-कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हए एड. अवनीश तीर्थराज सिंह

कांग्रेस के मुंबई उपाध्यक्ष एड. अवनीश तीर्थराज सिंह ने बेरोजगारी, रोजगार के अवसरों में कमी और युवाओं के भविष्य को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हम पर आरोप लगता है कि कांग्रेस ने 55-60 वर्ष में कुछ नहीं किया। लेकिन भाजपानीत सरकार 12 साल में ही हाँफने लगी। प्रधानमंत्री ने आज तक एक भी प्रेसकांफ्रेंस नहीं किया। देश की जितनी भी योजनाएं हैं, वह कांग्रेस की देन है। मनरेगा का ये विरोध करते हैं। लेकिन आज उसी को फ़ॉलो करते हैं। युवाओं, बेरोजगरों के लिए इनके पास कोई विजन नहीं है। आज रोजी-रोजगार के साधन छीन लिया गया है। भाषा और प्रान्त के नाम पर लोगों निशाना बनाया जाता है। लोग भूल जाते हैं कि किस मुद्दे पर वोट दे रहे हैं। जिस दिन जनता सही मुद्दे पर चुनाव करेगी, उस दिन फरेबी घर बैठ जाएंगे और जनता सुखी हो जाएगी।
कार्यक्रम में रत्नेश सिंह, अभिलाष अवस्थी, एड. सुरेंद्र कुमार, नगरसेविका दिव्या सिंह, कांग्रेस उत्तर-पश्चिम जिलाध्यक्ष भावना जैन, रामसेवक यादव, हरगुन सिंह, सीमा सिंह, राजेश सिंह और सिंगर शायरा खान आदि वक्ताओं ने भी जनता से जनहित के मुद्दों पर विचार कर कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज व कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!