Breaking News

जौनपुर। बाइक और मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत में हालत गंभीर

जौनपुर। जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के भन्नौर स्थित उषा मैरिज हॉल के पास बाइक और मैजिक वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर में बाइक सवार सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मैजिक वाहन को हिरासत में ले लिया,प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर गांव निवासी जितेंद्र गौतम (45) पुत्र लालचंद गौतम थाना क्षेत्र के तेजगढ़ गांव में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत हैं। वह बाइक से मियांचक से जमालापुर की ओर जा रहे थे,इसी दौरान जमालापुर से मियांचक की तरफ आ रही मैजिक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में जितेंद्र के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं,सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने घायल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया हालांकि, परिजन आनन-फानन में उन्हें मड़ियाहूं के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!