जौनपुर। जिले के बरसठी थाना के कटवार बाजार से सोने-चांदी का सामान पहुंचाकर घर लौट रहे निगोह निवासी सुजीत कुमार वर्मा को रास्ते में रोककर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है।
सुजीत कुमार वर्मा ने बरसठी थाने में तहरीर देकर बताया कि 28 अक्टूबर को सुबह करीब 10:45 बजे वह कटवार बाजार से सोने-चांदी का सामान पहुंचाकर वापस निगोह आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ठठेरिया कटवार निवासी संदीप उर्फ पंडित बिंद ने कथित तौर पर उनकी गाड़ी रोक दी और अपनी बाइक गाड़ी के सामने खड़ी कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने मां-बहन की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 126(2), 352 और 351(3) में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी