MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के औरइला पिपरा गांव में पारिवारिक कलह के चलते 65 वर्षीय नमकीन व्यवसायी ने अपनी ही आम के पेड़ में घर से 200 मीटर दूर फांसी लगाकर बीती रात आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिजनों ने वृद्ध के शव को पेड़ से उतारकर घर ले आए और दाह संस्कार के लिए रामघाट जौनपुर ले जा रहे थे कि वृद्ध के एक पुत्र ने शहर मुंबई से कोतवाली पुलिस को भाई द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए सूचना दिया सक्रीय हुई पुलिस ने दाह संस्कार के लिए जा रही शव को रास्ते से पकड़कर थाने ले आई और पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि पिपरा गांव निवासी बाबूराम चौहान 65 वर्ष नमकीन बनाने का कारोबारी है उसके चार पुत्र राजेश, दिनेश, किशन, लक्ष्मण चौहान है। बताते हैं कि पिता बाबूराम किशन और दिनेश के साथ रहते हैं जबकि माता राजेश और लक्ष्मण के साथ रहती है। सभी शहर मुंबई में रहते हुए अलग-अलग रोजी-रोटी करते हैं। कुछ दिन पहले राजेश चौहान घर आया। गुरुवार को जमीन के बंटवारे को लेकर पिता और माता शीला देवी से चार विस्सा जमीन की मांग किया। जिसको लेकर घर के अंदर काफी कहां सुनी हो गई।

बताया जाता है कि माता शीला देवी राजेश को जमीन देना चाहती थी जबकि पिता नहीं देना चाहता था। जिसको लेकर पति-पत्नी में काफी विवाद हो गया। शाम को सभी खाना पीना खाकर घर के अंदर सो गए। रात में कब बाबूराम उठकर घर से 200 मीटर दूर जाकर अपने ही आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह जब लोग उधर गए तो घटना की जानकारी हुई और परिजनों को सूचना दिया परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर शव को फांसी से नीचे उतरा और शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे दाह संस्कार के लिए जौनपुर स्थित रामघाट ले जा रहे थे कि आरोप है कि शहर मुंबई से रामबाबू का तीसरे नंबर का बेटा किशन चौहान पुलिस को सूचना दिया कि मेरा बड़ा भाई राजेश पिता की हत्या कर शव को दाह संस्कार के लिए ले जा रहा है जिससे हत्या का साक्ष्य खत्म हो जाएगा। घटना की सूचना पाते हैं सक्रीय हुई कोतवाली पुलिस ने शव कहां पहुंची है पता लगाया और तुरंत रामदायलगंज के पास स्थित नंदगंज गांव में पिकअप पर जा रही शव को रोक लिया और पुलिस उसे थाने लाकर आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी