Breaking News

जौनपुर। गौराबादशाहपुर पुलिस ने बरामद की गुमशुदा नाबालिग बच्चियां

जौनपुर। गौरा बादशाहपुर थाना पुलिस ने मिशन शक्ति’ के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में गुमशुदा नाबालिग दो बच्चों को बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल किया है।
थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने धारा 137 (2) बीएनएस से संबंधित दो गुमशुदा नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व पत्राचार की मदद से ग्राम बगथरी निवासी सदन पुत्री पुनवासी और ग्राम भदेवरा निवासी मोनम पुत्री पप्पू नोना को घरौंधा बाल आश्रम शिशु ग्रह, गोविंदपुरम, जनपद गाजियाबाद से बरामद किया गया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से बच्चियों को सकुशल थाना परिसर लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही पूरी की गई और तत्पश्चात उन्हें उनके परिजनों (माता) को सुपुर्द कर दिया गया। इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल अंकित सिंह और महिला कांस्टेबल कोमल शुक्ला शामिल रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!