जौनपुर। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता एवं प्रवक्ता डॉ. अनित सिंह ने 13 अक्टूबर 2026 को रामपुर ब्लॉक अंतर्गत भिउरा और अकरा में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर जनसंपर्क किया। कांग्रेस द्वारा कराई जा रहे योजनाओं को समझाया।

कांग्रेस प्रवक्ता डॉक्टर अनीत सिंह ने मंगलवार को की सुबह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिश्रा, अकरा गांव में पहुंचकर ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क में उन्होंने बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर जनता से विशेष चर्चा किया। उसके साथ ही ग्रामीणों को समझाया कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद महिलाओं बेरोजगारों के लिए और प्रदेशों की तरह योजनाएं लाकर लाभ प्रदान कराया जाएगा। उन्होंने समझाया कि जिन-जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार कार्य कर रही है उनकी योजनाएं धरातल पर आम ग्रामीणों के बीच पहुंच रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी