जौनपुर। जिले के रामनगर विकासखंड के बंजारी गांव की बिटिया अंकिता मौर्य को उनके पैतृक आवास पर मड़ियाहूं नगरके पूर्व मण्डल भाजपा अध्यक्ष राजेश सिंह ने
अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

बिटिया अंकिता मौर्य 4 अक्टूबर को कटरा जम्मू मे आयोजित थर्ड जूनियर अण्डर 19 नेशनल टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 फाइनल मैच में बिहार राज्य को पराजित कर उत्तर प्रदेश टीम की विजेता रही। उनके आवास पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहां की बिटिया ने हम सभी का गौरव बढ़ाया है। इस जीत से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
रामनगर विकासखंड के बंजारी गांव की शीतला मौर्य की सुपुत्री सुश्री अंकिता मौर्य ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर अपनी टीम को विजई बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह, जिला महामंत्री संतोष मिश्रा, अमित सिंह, सोनू, शीतला मौर्य, सुनील सिंह, महेश चौहान, प्रिंस सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, अरविंद पाल, अनीश मिश्रा, सुरेंद्र सोनी, प्रधान रमाशंकर गौतम, अवधेश मौर्य सहित क्षेत्र के अन्य सम्मानित और भाजपाजन उपस्थित रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी