जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं जाफराबाद रेल प्रखंड पर सुदनीपुर गांव में शनिवार की सुबह करीब 9:00बजे प्रयागराज से जौनपुर जा रही एजे पैसेंजर गाड़ी डाउन का इंजन खराब हो जाने से सुदनीपुर स्टेशन से पहले रघुनाथपुर गांव में खड़ी हो गई। ट्रेन के खड़ी होने से यात्रियों में हलकान मची हुई है। करीब 3 घंटे से पैसेंजर गाड़ी खड़ी होने से इस रेल प्रखंड पर कई गाड़ियों का आवागमन बाधित हो गया।

बताया जाता है कि प्रयागराज से चलकर जौनपुर जंक्शन जाने वाली एजे पैसेंजर डाउन गाड़ी सुबह 9:00 बजे मड़ियाहूं स्टेशन से आगे बढ़ी जैसी हुई ही वह सुदनीपुर स्टेशन के पहले रघुनाथपुर गांव के पास अचानक ट्रेन खड़ी हो गई। ट्रेन का ड्राइवर उतरकर देखा तो इंजन से तेल टपक रहा था और किसी भी हालत में इंजन आगे बढ़ने को तैयार नहीं थी। इसके बाद सूचना मड़ियाहूं स्टेशन मास्टर को दी गई। ड्राइवर ने जंघई एवं जौनपुर जंक्शन को भी सूचना दी लेकिन 12:00 तक मौके पर कोई भी इंजन नहीं पहुंच सका था जिसके कारण ट्रेन में बैठे यात्री हलकान दिखे। बता दे की 12:00 गोदान एक्सप्रेस भी मुंबई जाने के लिए जौनपुर से आने वाली थी लेकिन सिंगल रेलवे लाइन होने के कारण अब गोदान एक्सप्रेस के आने में भी समस्या उत्पन्न हो रही है। इधर इंजन अभी तक नहीं पहुंच पाने से एजे पैसेंजर गाड़ी भी आगे नहीं बढ़ पा रही है। 12:15 बजे तक कहीं से भी इंजन की व्यवस्था नहीं हो पाई थी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी