जौनपुर। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने की मांग को लेकर बदलापुर तहसील में शिवकुमार मिश्र एडवोकेट सिविल कोर्ट जौनपुर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर करने के बाद तहसील बार के अध्यक्ष और तमाम अधिवक्तागण के साथ उपजिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा गया और प्रदेश सरकार से मांग किया गया कि सुरक्षा विधेयक को शीघ्र विधानसभा व विधानपरिषद में प्रस्तुत कर चर्चा कराकर पारित कराया जाए और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए।
शिवकुमार मिश्र एडवोकेट सिविल कोर्ट जौनपुर ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में प्रभावी कानूनी संरक्षण आवश्यक है। यह मांग शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से करके जब तक सुरक्षा की गारंटी लागू नहीं होगा संघर्ष जारी रहेगा। श्री मिश्र ने कहा बहुत जल्द ही जौनपुर से लखनऊ विधानसभा तक शांतिपूर्ण अधिवक्ताओं की यात्रा निकाला जायेगा उन्होंने अधिवक्ताओं से इस महत्वपूर्ण मांग के समर्थन में एकजुट रहने की अपील की। इस मौके पर राघवेन्द्र त्रिपाठी, उपेन्द्र त्रिपाठी विजयप्रकाश मिश्र, शार्दूल सम्राट तमाम अधिववगण उपस्थित रहें।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी