Breaking News

जौनपुर। जमीनी विवाद में पुलिस से प्रताड़ित किसान ने पेट्रोल डालकर लगाइ आग, गंभीर झूलसा

जौनपुर। जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव स्थित लौकरी मौर्या बस्ती में शनिवार की सुबह जमीनी विवाद मैं पुलिस से से क्षुब्ध होकर किसान ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे किसान को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसान ने एक वीडियो बनाकर पड़ोसियों और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार लौकरी मौर्या बस्ती निवासी दिनेश कुमार मौर्या (35) अपनी सगी बहन के गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के कारण उसे बीएचयू में भर्ती कराकर इलाज करवा रहा था। दिनेश का आरोप है कि उनकी निजी जमीन पर पड़ोसियों द्वारा जबरन सड़क निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा था। इस मामले में करीब एक सप्ताह पहले ग्राम प्रधान और ग्रामीणों एवं पुलिस की मौजूदगी में पंचायत हुई थी। पंचायत में जमीन के बदले जमीन देने अथवा मुआवजा देने पर सहमति बनी थी। दिनेश ने अपनी आधी जमीन लेकर पूरे गांव के लिए रास्ता बनाने का प्रस्ताव भी रखा था। शुक्रवार को दिनेश के बीएचयू में रहने के दौरान ग्राम प्रधान ने जबरदस्ती बिना अंतिम निर्णय के सड़क निर्माण शुरू करा दिया। उनकी पत्नी और बेटे लकी ने इसका विरोध किया तो मौके पर पुलिस बुला ली गई।
दिनेश का आरोप है कि पुलिस को मामले की जानकारी होने के बावजूद रास्ते का विरोध कर रही हमारी पत्नी और बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा उनके बेटे के हाथ से वीडियो बनाने वाला मोबाइल छीन कर सबूत नष्ट कर दिया। घटना की जानकारी होने पर शनिवार भोर में बीएचयू से लौटने पर दिनेश ने ग्राम प्रधान और पुलिस से क्षुब्ध होकर अपना वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा और आरोप दर्ज किया तथा पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आसपास के लोगों ने आग बुझाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। दिनेश हाथ, पैर और गर्दन के आसपास गंभीर रूप से जल चुका है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!