Breaking News

जौनपुर। भूमि विवाद में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

जौनपुर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के परसादीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल राजकुमार गोड़ (42) की शुक्रवार रात समय 11बजे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मारपीट के दौरान राजकुमार के सिर में गंभीर चोट आयी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाते समय दोपहर में मोढ़ेला बाजार व बरामनपुर गेट पर परिजनों व ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम अखिलेश सिंह व सीओ गिरीन्द्र सिंह के कार्रवाई करने के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान कोतवाल केराकत अमरेंद्र पांडेय,थानाध्यक्ष प्रवीण यादव सहित सर्किल के चारों थानों की फोर्स डटी रही।

गुरुवार शाम करीब पांच बजे भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान राजकुमार गोड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा, पुलिस बढ़ाएगी धाराएं
पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के कुल छह लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। राजकुमार की मौत के बाद पुलिस मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाने की कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

राजकुमार अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा कृष्णकांत (20) कक्षा 12वीं पास करके आईटीआई कर रहा है , जबकि छोटा बेटा रविकांत (18) कक्षा 12वीं में पढ़ता है। बेटी रागिनी (14) कक्षा दसवीं की छात्रा है। पिता की मौत से तीनों बच्चों के सिर से साया उठ गया। पत्नी ममता और माता हिरावती का रो-रोकर बुरा हाल है। वृद्ध पिता रामरूप के सामने बेटे की अर्थी उठते वक्त माहौल बेहद गमगीन हो गया ।

बंजर जमीन को लेकर चला आ रहा विवाद

मृतक की बहन आशा के अनुसार पिछले कई वर्षों से उनके भाई मृतक राजकुमार गोड़ और राजकुमार वर्मा के बीच बंजर की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। उन्होंने बताया कि यहां पर हमारे भाई का दो बीघा जमीन है जिसके पास विपक्षी आकर घर बना लिया है और आए दिन जमीन को कब्जा करने का काम किया करता है।
लेखपाल को हटा दिया गया,नियमानुसार होगी कार्रवाई -एसडीएम
एसडीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि विवादित जमीन सरकारी भूमि है। विवाद के निस्तारण के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लेखपाल को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। जो भी सहायता अनुमन्य होगी दी जाएगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!