जौनपुर। जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड क्षेत्र में बिजली विभाग एक स्मार्ट मीटर पर दो हजार रुपए का सिक्योरिटी जमा करवा रही है जिससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त भार बढ़ गया है। जेई तारा सिंह से फोन से बात हुई तो उन्होंने बताया कि 22 हजार कनेक्शन है यदि देखा जाय तो मुर्तजाबाद विद्युत उपखंड पर लगभग 22 हजार कनेक्शन है। 2000 रूपये प्रति मीटर की सिक्योरिटी के हिसाब से केवल मुर्तजा बाद उपखंड से 44 करोड़ सरकार के खाते में जा रहा है। भले यह सरकार के खाते में जा रहा है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों तक बंदर बांट हो जा रहा है। यदि पूरे उत्तर प्रदेश में देखा जाय तो केवल बिजली विभाग से सरकार के पास कई सौ अरब रूपए जा सकता है यह तो केवल मीटर की सिक्योरिटी के नाम पर बिजली बिल में जोड़ कर लिया जा रहा है जबकि समय से बिल न जमा करना उसका ब्याज और अनेक प्रकार का कर लगाकर बिजली विभाग जनता को लूट रही है। इस हिसाब से गणित लगा कर देखा जाय तो सरकार बिजली विभाग को आगे कर किसी न किसी तरह जनता से छोटी रकम बनाकर मोटी रकम ऐंठ रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी