जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मजडीहा गांव के समीप एक युवक की रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दें शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के मजडीहा गांव निवासी 40 वर्षीय सत्यप्रकाश यादव पुत्र राम मूरत यादव मंगलवार को गाय चराने गए थे। सर सैयद इंटर कालेज के पीछे देर शाम जानवरों को लेकर घर की तरफ जा रहें थे कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे तीन बच्चे व पत्नी को छोड़ गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी