Breaking News

जौनपुर। सड़क दुघर्टना में बाइक सवार चार लोग घायल

जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग अलग स्थानों पर सड़क दुघर्टना में बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी 32 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र लाल बहादुर व सहावें गांव निवासी 17 वर्षीय सौरभ पुत्र सुबेदार की बाइक भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के अम्बारी बाजार निवासी 38 वर्षीय शोभनाथ पुत्र बंशीराम व 25 वर्षीय विपिन पुत्र धुवचंद आजमगढ़ मार्ग स्थित कांशीराम आवास के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के सभी घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। पटाखा दुकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, लाइसेंस व स्टॉक की हुई जांच

जौनपुर । दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखा बिक्री पर रोकथाम के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!