जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बंधनदरा गांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शिवजोर पुत्र स्वर्गीय सभाजीत ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 25 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:05 बजे संजू राय पुत्र स्वर्गीय जगदीश, अविनाश उर्फ विकास राय पुत्र संजू राय तथा संजू राय निवासी मंगराव ने उनके लड़के प्रिंस व अरमान को गाली-गलौज देते हुए मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान अरविंद ने भी मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं। आरोपियों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए क्षेत्राधिकारी केराकत को निर्देशित किया गया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी