जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहना सोनकर निवासी कमरुद्दीनपुर, थाना जफराबाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 25 अक्टूबर 2026 की शाम करीब आठ बजे उनके जीजा विनोद सोनकर और भाई सोनू सोनकर भुल्ली मेला से घर लौट रहे थे। आरोप है कि कुरेथू में पानी की टंकी के पास पुरानी रंजिश को लेकर अजय उर्फ सूरज, धर्मेंद्र तथा अन्य लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट की, जिससे उनके जीजा विनोद सोनकर के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गए। वहीं भाई सोनू सोनकर को भी चोटें आईं।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित ने थाना गौराबादशाहपुर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह को सौंपी है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी