जौनपुर। जिले के शाहगंज में पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी 37 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र राम सूरत बुधवार की रात पारिवारिक कलह के चलते घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी